विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर जिलाधिकारी  के अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई आयोजित

जनपद में एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र का शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है

हरिद्वार   जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरकर संकलित करते हुए शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में संचालित किये गए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना पत्रों का शतप्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

बैठक में बालेश्वर सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की, राजीव गर्ग जिला कमेटी सदस्य सीपीआईएम, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *