विकासखंड मुख्यालय नारसन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का किया गया आयोजन

सेवा पखवाड़ा में 264 क्षेत्रवासियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

सेवा पखवाड़ा में 11 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया

हरिद्वार,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत नारसन विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर 264 क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा 20 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 11 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं तथा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता एवं सशक्त भू-कानून लागू किया गया प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 36 पात्र व्यक्तियों के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के से लाभन्वित किया गया तथा वैल्यू चैन हेतु एनआरएलएम के तहत श्री गणेश स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रुपये धनराशि का का चेक उपलब्ध कराया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कोमल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *