कोतवाली नगर हरिद्वार

कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी

महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दिनाँक08-07-26 को उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार व उ0नि0 नवीन चौहान अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला देहरादून की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चैहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो संदिग्ध ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।

घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है जबकी मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त दोनों बदमाश मृतक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी हैं जिस संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0 336/2026 धारा 103(1) BNS बनाम -अज्ञात पँजीकृत किया गया था।

दिनांक घटना-28.06.2026 कोतवाली नगर हरिद्वार पर पोस्टमार्टम परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कारित करने के सम्बन्ध में पुलिस ने स्वयं वादी बनकर पँजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए 4-6 टीमें गठित की गयी थी। पड़ताल में तथ्य सामने आए थे कि घटना के दिन दो व्यक्ति एक महिला को चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट की ओर जाते दिख रहे थे।

गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 28.06.26 की सुबह वह और उसका साथी एक महिला को हर की पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुहँ पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया तथा फोन अपने पास रख लिया।

अपराध का विवरण निम्नवत-
1-मु0अ0सं0 336/2026
धारा 103(1) BNS

2-मु0अ0सं0 337/2026
धारा 109(1) BNS व3/25 आर्म्स एक्ट

पकड़ा गया बदमाश-
1- जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नेहटोर थाना नेहटोर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
2.व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट
3.उ0नि0 खेमेन्द्र सिंह गंगवार
4.उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
5. कानि0 बृजमोहन रावत
6. का0 लखन सिंह चौहान
7. कानि0 विनोद रावत
8- कानि0 सचिन सिंह


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *