*ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनैतिक दलों से सीईओ ने किया विमर्श*

– मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को सौंपी ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति

– प्रत्येक बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे 100-100 फार्म 6

– किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा फार्म 7 पर अधिकतम 5 आक्षेप किए जा सकेंगे

देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। 

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 8 लाख 26 हजार मतदाता एएसडी श्रेंणी में पाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 11733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12543 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को 100-100 फार्म 6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि जो नागरिक किसी भी वजह से मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए उन्हें पुनः अवसर मिल सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 5 आक्षेप ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक ही व्यक्ति द्वारा नाम हटाने के लिए यदि 5 से अधिक आक्षेप प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा ऐसे प्रकरणों की व्यक्तिगत जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति प्राप्त हुई जिन्हें सम्बंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से नोटिस फेज मे बीएलए को और भी सक्रियता से भागीदारी करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदंडे,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सहित भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *