जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार हरेला पर्व पर संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण

हरिद्वार, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर तथा ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने किया। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक श्री आनंद वर्धन सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण एवं भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु तथा जलवायु संतुलन को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि वे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा आमजन से भी हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

हरेला पर्व पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान हरित उत्तराखण्ड के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के प्रति परिवहन विभाग की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *