रूद्रपुर ।सेवा सुशासन समपर्ण जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत-लालपुर के किसान इण्टर कालेज में अध्यक्ष नगर पंचायत बलबिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, ग्राम्य विकास, मत्स्य, पंचायतीराज, शिक्षा आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये व सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में कुल 468 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में 03 शिकायत प्राप्त हुई सभी का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि जनता शिविर में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाये व योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 05 बच्चों का अन्न प्राशन किया गया व 05 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये गये। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क कापी/किताबें वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 लोगों का परीक्षण कर दवाई वितरित, 84 लोगों को स्वास्थ्य जनजागरूकता, आयुष विभाग द्वारा 50 लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गयी, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के लिए 45 लोगों को दवाई वितरित की गयी। इसी तरह विभिन्न विभागों द्वारा 369 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, सभाषद रजनी यादव, लखवीर सिंह, रोहित कुमार, शिव प्रकाश तिवारी, मनप्रीत कौर, राजेश कश्यप, अमृत पाल, बलजीत सिंह, जग्गू सिंह, नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, अधिशासी अधिकारी गीता चन्द्रा, उद्यान निरीक्षक कविता भाटिया, मत्स्य निरीक्षक सोनू भण्डारी, शिक्षा विभाग से विद्या उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *