*थाना श्यामपुर*

*मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता*

*एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में लगातार कामयाबी की पटकथा लिख रही है हरिद्वार पुलिस*

*यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी कर गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने किया भांडाफोड़*

*12 घंटे के भीतर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 03 आरोपियों का किया गिरफ्तार*

*ठगे गए ₹4.60 लाख में से ₹4.55 लाख रुपये नकद, लग्जरी वाहन एवं ठगी में इस्तेमाल सामग्री बरामद*

*कथित ठगी गिरोह के सदस्य “AGHORA” नाम का यूट्यूब चैनल कर रहे थे संचालित*

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर संचालित किए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए धार्मिक आस्था, तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का फायदा उठाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का मात्र 24 घंटे के भीतर राजफ़ाश करने में कामयाबी हासिल की।

*क्या था मामला-*

दिनांक 16.07.2026 की रात लगभग साढ़े नौ बजे डायल-112 के माध्यम से थाना श्यामपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मन्नत ढाबा, चण्डी माता मंदिर के पास एंडेवर कार में सवार महिला व पुरुष एक व्यक्ति से ₹4,60,000 की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी पिकेट एवं चेक पोस्टों को अलर्ट मोड पर करते हुए क्षेत्र में व्यापक चैकिंग एवं नाकाबंदी कराई गई तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के प्रयास शुरु किए गए। दिनांक 17.07.2026 को पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) के शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0-78/2026, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*जुटाई गई जानकारी में ये तथ्य आए सामने-*

ठगी के आरोपियो द्वारा “AGHORA” नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित किया जा रहा था जिसके माध्यम से ये गिरोह तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ एवं कथित चमत्कारों से संबंधित वीडियो अपलोड कर आमलोगों/ सोशल मीडिया यूजर्स को अपने झांसे में लेता था। वीडियो से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं, कथित भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा एवं अंधविश्वास से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए गिरोह से संपर्क करते थे।

इसी तरह गिरोह के झांसे में आकर हरियाणा निवासी पीड़ित को चण्डी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए आया था जिसका खर्चा ₹4,60,000 बताया गया। तय योजना के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को एक लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा तथा नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए।

*पुलिस की फास्ट एक्शन, 12 घंटे के भीतर खुलासा-*

धार्मिक आस्था का गैरवाजीब फायदा उठाकर की गई इस ठगी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश व जांच में जुटी पुलिस ने बॉर्डर चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ गहराई से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। डिजिटल/मैनुअल पुलिसिंग का संतुलन बनाते हुए पुलिस टीम ने माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से दो पुरुष एवं एक महिला संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

*बरामदगी-*

₹4,55,000/- नकद

आईफोन 17 प्रो मैक्स (मलकीत उर्फ राकेश शर्मा से)

घटना में प्रयुक्त एंडेवर कार (सफेद रंग)

तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त मिट्टी का छोटा मटका व ढक्कन (पीले कपड़े एवं रोली/कलावा से बंधा)

*प्रारंभिक पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य*

पूछताछ में इस ठगी गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया एवं यूट्यूब के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें अंधविश्वास एवं भय का शिकार बनाते थे तथा पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये एवं आभूषण हड़प लेते थे।

*अन्य राज्यों में भी इनके द्वारा इसी प्रकार की वारदातें किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।*

*गिरफ्तार कालनेमि-*

1. मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित पुत्र श्रवण सिंह उर्फ नमो शान्त शर्मा, निवासी मोहल्ला चारजान, कस्बा मंडावर, जनपद बिजनौर, उम्र 31 वर्ष, हाल निवासी चन्द्रमणी, देहरादून।

2. मोन्टी जोशी पुत्र मुनेश कुमार जोशी, निवासी सब्जी मंडी के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

3. युवती निवासी थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी तुनुवाला, भद्रकाली, देहरादून उम्र 31 वर्ष

*आमजन से अपील*

👉🏻 हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा अथवा चमत्कार के नाम पर धन की मांग करने वाले तथाकथित तांत्रिकों, बाबाओं एवं सोशल मीडिया चैनलों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की धोखाधड़ी का प्रयास करता है, तो तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें।

*पुलिस टीम-*

01 थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

02 उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल (प्रभारी चौकी चण्डीघाट)

03 अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़

04 कांस्टेबल ओमवीर सिंह

05 कांस्टेबल राहुल देव

06 कांस्टेबल मनमोहन सैनी

07 चालक कांस्टेबल मोहन सिंह रावत

08 होमगार्ड नितिन चौहान

09 महिला पीआरडी राजकुमारी


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *