*आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने किया भगवानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण*

*तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तत्परता से किया जाए समाधान*

*तहसील क्षेत्रांतर्गत किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण*

*मानसून की दृष्टिगत किसी भी तरह की कोई घटना गठित होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए राहत*

*हरिद्वार।आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शनिवार को भगवानपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि तहसील कार्यालय में अपनी समस्याओं एवं कार्यों को लेकर आने वाले क्षेत्रवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनकी शिकायतों एवं प्रकरणों का तत्परता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की नियमित निगरानी की जाए तथा अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मानसून के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि, जलभराव, कटाव अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करे। किसी भी प्रकार की घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसील के अधिकारियों ने आयुक्त को राजस्व कार्यों, जनसुनवाई, अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई तथा मानसून की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी,तहसीलदार दयाराम,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *