जनगणना-2027 के जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) फील्ड कार्य हेतु प्रशिक्षण संपन्न

25 जुलाई से 24 अगस्त तक जनपद में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) का फील्ड कार्य किया जाएगा

हरिद्वार,  जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) के फील्ड कार्य के सफल संचालन हेतु जनपद के समस्त चार्ज जनगणना अधिकारियों, अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों एवं राजस्व उप निरीक्षकों (लेखपालों) का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी वैभव गुप्ता द्वारा की गई। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड, देहरादून के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के उपरांत अब 25 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) का फील्ड कार्य संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों का संकलन एवं संर्वधन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार—
25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) का फील्ड कार्य।25 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक चार्ज अधिकारियों द्वारा संकलित आंकड़ों का सत्यापन।
25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2026 तक जिला जनगणना अधिकारी (DCO) द्वारा संकलित आंकड़ों का परीक्षण किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) के सफल क्रियान्वयन में चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं लेखपालों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। शत-प्रतिशत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से आंकड़ों की गुणवत्ता, सटीकता एवं त्वरित संकलन सुनिश्चित होगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक धीरेन्द्र कुमार, उप निदेशक राजू कुमार बनवारी, सहायक निदेशक संदीप कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-1 अमीर आलम, अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह सहित जनगणना कार्य निदेशालय, देहरादून तथा जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *