कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात

कांवड़ मेले के सफल संचालन हेतु कांवड़ मेले क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में किया गया है विभाजन

कांवड़ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु तैनात किए गए सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, घाटों की व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की सुचारु स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी मेला अवधि के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार उपस्थित रहेंगे तथा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुविधाओं के संबंध में किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।
कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए नियुक्त 18 सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों में सुपर जोन 01 नगर आयुक्त नगर निगम नन्दन कुमार को हर की पैड़ी क्षेत्र,सुपर जोन 02 अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को अपर रोड,सुपर जोन 03 अप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को मनसा देवी,सुपर जोन 04 सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह को खड़खड़ी, सुपर जोन 05 अप मेलाधिकारी मनजीत सिंह को सप्तऋषि 1 बॉर्डर से पंतद्वीप तक,सुपर जोन 06 संयुक्त आयुक्त राज्यकर नीरज कुमार को हाईवे प्रथम, सुपर जोन 07 डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी आकाश जोशी को रोड़ीबेलवाला,सुपर जोन 08 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश कुंवर को हाईवे द्वितीय, सुपर जोन 09 जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत को सिंहद्वार से पतंजलि योगपीठ,सुपर जोन 10 जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ठाकुर को पतंजलि योगपीठ से अब्दुल कलाम चौक, सुपर जोन 11 अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी पी सिंह को मंगलौर, सुपर जोन 12 उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को कलियर/भगवानपुर,सुपर जोन 13 नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल को रुड़की/गंगनहर,सुपर जोन 14 उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को लक्सर क्षेत्र,सुपर जोन 15 नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी को बीएचईएल क्षेत्र,सुपर जोन 16 जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक को धनौरी नहर पटरी,सुपर जोन 17 अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रदीप कुमार को बैरागी कैंप,सुपर जोन 18 मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एस सी जोशी को गंगापार क्षेत्र तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शेष 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण कांवड़ मेला प्रदेश की आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। ऐसे में सभी अधिकारी टीम भावना, संवेदनशीलता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देशभर से आने वाले करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि श्रावण कांवड़ मेला-2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न हो।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *