*बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब, ‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण, सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया जागरूक*

*रतूड़ा में ‘विकसित भारत–जी राम जी: पंच सम्मेलन’ में उमड़ी भीड़, ग्रामीण विकास योजनाओं की दी जानकारी*

*सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य: काबीना मंत्री भरत सिंह चौधरी*

रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में बहुउद्देशीय शिविर में *बेटी,बेणियों दगड़ी छुँई बात सौ सलाह’* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया गया। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र भंडारी ने किया।

आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान सहकारिता विभाग ने उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया, जबकि समाज कल्याण विभाग ने पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग की ओर से बकरी पालन एवं गौपालन को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश के लिए ₹3.75 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त REAP एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा भी चयनित लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की न्यायोचित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिनमें लगभग तीन लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। यह अभियान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने VB-G-RAM-G योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत पात्र श्रमिकों को प्रतिदिन ₹300 की मजदूरी मिलेगी, जिसका भुगतान प्रत्येक 10 दिन के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान हुई है तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिली है।

केदारनाथ विधायक श्रीमति आशा नौटियाल ने कहा कि माननीय भरत सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिलने से रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के विकास कार्यों को नई गति मिल रही है, नई विकास योजनाओं को भी बल मिल रहा है ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, माननीय मंत्री जी की पत्नी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी देवी, जिला अध्यक्ष भाजपा भारत भूषण भट्ट, जिला भेषक संघ अध्यक्ष आरती रावत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, पलायन आयोग की सदस्य रंजना रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख साविती भण्डारी,

, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष भाजपा सेंसिंग बिष्ट।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *