कोतवाली कलियर

ऑपरेशन रिकवरी के तहत कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पोर्टल के माध्यम से लोगों के गुमशुदा मोबाईल मिले वापस, मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल

जिला स्तर पर सफल हो रही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मुहीम

खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 52 मोबाइल पीड़ितों को लौटा कर दिये

करीब ₹ 10 लाख से अधिक कीमत के कुल 52 मोबाइल बरामद

वापसी की आस खो बैठे थे मोबाइल स्वामी, मिलने पर उनके चेहरे पर लौटी रौनक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार बन रहे कदम उठाकर भी लगातार जनता की प्रशंसा पा रही है।

लापरवाही या भूलवश मोबाइल खोने से दुखी लोगों को राहत देने के लिए भी हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों तक से खोए हुए मोबाइल रिकवर कर रही है।

इसी क्रम में थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए कुल 52 मोबाइल फोन रिकवर किए। इनकी बाजारी कीमत लगभग ₹ 10 लाख से अधिक है।

आज 26.07.26 को थाना कलियर पर मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल व क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे द्वारा लोगों के बरामद मोबाइल फोन को उनको लौटाया गया। अपना खोया हुआ मोबाईल पाकर सभी के चेहरा पर मुस्कराहट देखी गयी । जनता द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

बरामद मोबाइल फोनों का विवरण
1. Moto-3
2. Oppo-12
3. Tecno -2
4. Samsung-5
5. Realme-7
6. iq -2
7. Vivo -14
8. Poco -2
9. redmi -5

पुलिस टीम-
1-सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डे
2-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
3-SSI राजेश बिष्ट
4-हे0का0 सोनू चोधरी
5-होमगार्ड ललित


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *