*समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य गिरवीर सिंह रावत ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से शनिवार को कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, रुद्रप्रयाग में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के मा० सदस्य गिरवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के प्रारंभ में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मा० सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी वर्तमान प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने जनपद में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पेंशन योजनाओं, दिव्यांगजन कल्याण, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान मा० सदस्य गिरवीर सिंह रावत ने विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।

बैठक के दौरान मा०सदस्य ने दो जरूरतमंद पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को वैशाखी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की और दोनों पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को वैशाखी उपलब्ध कराई। इस त्वरित पहल की माननीय सदस्य ने सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है

बैठक के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने माननीय सदस्य सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी से समन्वित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, विभाग के समस्त कार्मिक एवं जनपद के सभी सहायक समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *