Freedom fighter martyr, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

Freedom fighter martyr, families should also participate in the tree plantation campaign for environmental protection – Jitendra Raghuvanshi

शहीद जगदीश वत्स पार्क में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम

Freedom fighter martyr, हरिद्वार 2 अगस्त। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में पौध वितरण के साथ सम्पन्न हुआ हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान का 44 वां कार्यक्रम।

देश के 23 प्रान्तों में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों, शुभ चिन्तकों तथा उपस्थित देशभक्त नागरिकों को संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है, इस चुनौती का सामना केवल आक्सीजन की फैक्ट्री वृक्ष लगाकर ही किया जा सकता है, हमें इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, रघुवंशी ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म होता है, इससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा, हमें एक पेड़ अपने पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम तथा दूसरा पौधा अपनी मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए।Freedom fighter martyr, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान में भी भागीदार बनें स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

रघुवंशी ने आगे कहा कि जिस तरह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हमें अभी से गंभीरता से सचेत हो जाना चाहिए और केवल पौधे लगाने की ही औपचारिकता नहीं पूरी करना चाहिए, बल्कि प्रतिमाह इसकी समीक्षा भी करना चाहिए, ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण वृक्ष बनने तक किया जा सके। पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण मिले तो ही वृक्षारोपण सार्थक है।
इसके पूर्व प्रतिमाह की भांति ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं। हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुर पुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर में सम्पन्न हुआ, जहाँ संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद अर्जुन सिंह राणा, जितेन्द्र रघुवंशी, डाॅ. वेद प्रकाश आर्य, वीरेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव तथा चन्द्र प्रकाश मगन ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शुक्ल चन्द्र मगन के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।
हर माह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जीवन गाथा सुनाने के क्रम में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शुक्ल चन्द्र मगन की 103 सरी जयन्ती पर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। उनके नाती अनुराग सिंह गौतम ने अपने नाना के जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों को सुनाकर उपस्थित सेनानी परिवारों को देशभक्ति की धारा से अनुप्राणित किया। अनुराग सिंह ने बताया कि नानाजी के अनवरत प्रयासों से ही चण्डी पुल का निर्माण हुआ था।

चेतना पथ मासिक पत्रिका के सम्पादक अरुण कुमार पाठक, संगठन के जिलाध्यक्ष डाॅ. वेद प्रकाश आर्य ने भी सभी को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के अन्त में असम सहित देश भर में बाढ़ की विभीषिका से दिवंगत हुई आत्माओं की सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की गई और शान्तिपाठ किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, विवेक शर्मा, चन्द्र प्रकाश मगन, अशोक कुमार दिवाकर, सुखवीर सिंह, शीश राम, आरती गौतम, स्वर्णिमा गौतम, शुभम कुमार दिवाकर, सावित्री देवी, सुंदर सिंह रावत, बी एस बुटोला, प्रमेश चौधरी, जोगिन्द्र तनेजा, श्रीमति मंजु लता भारती तथा ममता धीमान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *