कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड प्रहार”*

“हरिद्वार पुलिस ने सेक्टर-3 सोलर प्लान्ट से वायर एवं प्लान्ट के पार्ट्स चोरी करने पर 02 शातिर चोरो को धर दबोचा”

“सोलर प्लान्ट कर्मचारियो की मदद से आरोपियो से 200 मीटर डीसी केबल, व 30 जोड़े MC-4 कनेक्टर बरामद

आज दिनांक 09.08.2026 को कोतवाली रानीपुर पर श्री संजय शर्मा पुत्र श्री त्रिलोकीनाथ शर्मा, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, बीएचईएल, हरिद्वार, सिक्योरिटी इंचार्ज संजय शर्मा, मेंटेनेंस इंचार्ज जगदीश तथा मेंटेनेंस इंजीनियर परवेश कुमार ने सूचना दी कि उनके द्वारा सेक्टर-3 बी0एच0ई0एल0 स्थित एम्पिन सोलर पावर प्लान्ट में दो व्यक्तियो ने डीसी केबल, MC-4 कनेक्टर चोरी किये है, तथा एक संदिग्ध व्यक्ति दीपक पुत्र वीरेश निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को चोरी किये गये सामान के साथ पकडा है, तथा एक आकाश उर्फ तासी नामक चोर भाग गया है । प्लान्ट कर्मचारियो द्वारा पकडे गये व्यक्ति को चोरी किये गये सामान के साथ थाने पर लाया गया ।

रानीपुर पुलिस द्वारा बाद पूछताछ एवं कार्यवाही के आरोपी दीपक पुत्र वीरेश निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से कुल 200 मीटर डीसी केबल, 30 जोड़े MC-4 कनेक्टर को कब्जे में लेकर सोलर प्लान्ट इंचार्ज वादी श्री संजय शर्मा उपरोक्त की तहरीर पर मु0अ0सं0 280/26 धारा 303(2),317(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया। एवं फरार आरोपी आकाश उर्फ तासी की तलाश की गयी ।

““प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के निर्देशन पर पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.2026 को ही फरार आरोपी आकाश उर्फ तासी पुत्र हरिलाल, निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को वर्कर हॉस्टल बी0एच0ई0एल0 से मुकदमा के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर दोनो आरोपियो द्वारा बताया कि वह पूर्व में भी जेल गये थे, दिनांक 08.08.2026 को जेल से छूटकर आये है ।

आरोपियो के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर आरोपियो के विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत होने पाये गये।
आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही।

नाम पता आरोपित
1- दीपक पुत्र वीरेश निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
2- आकाश उर्फ तासी पुत्र हरिलाल, निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी-
200 मीटर डीसी केबल, 30 जोड़े MC-4 कनेक्टर

आपराधिक इतिहास आरोपी दीपक
1- मु0अ0सं0 95/25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना रानीपुर हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 486/25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना रानीपुर हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 179/25 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना रानीपुर हरिद्वार

आपराधिक इतिहास आरोपी आकाश उर्फ तासी
1- मु0अ0सं0 410/18 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना रानीपुर हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 30/21 धारा 366,34 भादवि थाना रानीपुर हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 24/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रानीपुर हरिद्वार

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 राहुल थापा,
2- हे0का0 शिवराज शर्मा,
3- कानि0 उदय नेगी,


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *