साधु संतों ने सभी से की सफाई अभियान में सहयोग की अपील

हरिद्वार।अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि आप सब का बहुत-बहुत आशीर्वाद, साधुवाद। कावड़ मेला सकुशल संपन्न हो चुका है। हरिद्वार हम सभी का सांझा घर है। और इस पावन नगरी की पवित्रता, सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेले के विशाल स्वरूप के कारण वर्तमान में गंगा तटों, घाटों, प्रमुख मार्गों और बस्तियों के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन दिन-रात सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।
परंतु इतने बड़े पैमाने पर स्वच्छता का कार्य केवल सरकारी तंत्र के भरोसे पूरा नहीं हो सकता।
इस समय हरिद्वार को हम सभी के सहयोग और समर्पण की अत्यंत आवश्यकता है। मैं सभी अखाड़ों, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सेवकों तथा एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं, हरिद्वार की समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक मंडलों और नगर के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिकों से अपील करता हूँ कि जिला प्रशासन द्बारा 12 अगस्त से चलाए जा रहे सफाई अभियान में आगे आएं और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें। आइए, हम सब मिलकर माँ गंगा के पवित्र तटों और अपने शहर को पुनः स्वच्छ, सुंदर और निर्मल बनाएं। जब समाज का हर व्यक्ति इस पावन कर्तव्य में हाथ बटाएगा, तभी हमारी तीर्थ नगरी का वास्तविक स्वरूप खिल उठेगा।
स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार, पावन हरिद्वार बनाने में सहयोग करें।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि आशुतोष भगवान दक्षेश्वर की नगरी कनखल हरिद्वार में कांवड़ यात्रा संपन्न हुई। सभी शिव भक्तों को भगवान शिव और माँ गंगा का आशीर्वाद मिला। सफाई का एक अभियान हरिद्वार जिला प्रशासन प्रशासन के द्वारा कल 12 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। मैं समस्त साधु समाज से और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करता हूँ कि जहाँ सफाई होगी वहीं लक्ष्मी का निवास रहता है। उर्दू में कहते हैं सफाई खुदा का छोटा भाई।
इसलिए हमें बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेना चाहिए।
जहाँ भी हम रहते हैं, आसपास की जो भी हमारे क्षेत्र में यात्रियों के द्वारा किसी प्रकार की प्लास्टिक की पन्नी या कोई भी दूसरा पदार्थ ऐसा है, उसको एकत्रित करके नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा जो अभियान चलाया जाएगा उसमें हम पूरा सहयोग दें। और क्योंकि सफाई जहाँ रहती है वहीं भगवान का और लक्ष्मी का निवास रहता है, इसलिए मुझे आशा है हरिद्वार प्रशासन की यह पहल सराहनीय है।
संपूर्ण साधु समाज इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेगा।
तो भगवान शिव से मेरी प्रार्थना है कि सबको सद्बुद्धि दें।
हम अपने आसपास के सारे वातावरण को स्वच्छ रखें, माँ गंगा को पवित्र बनाए रखें। गंगा के किनारे घाटों पर कहीं भी इस प्रकार का कचरा अगर पड़ा है, तो उसको एकत्रित करके गंगा में न डालकर डस्टबिन में डालें ताकि यह इसका एक निस्तारण हो सके।
और यह जो अभियान राज्य सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है, प्रतिवर्ष जो है साधु समाज इसमें भाग लेता है।
संपूर्ण साधु समाज की तरफ से मैं आपके इस अभियान की प्रशंसा करता हूँ और भगवान शिव से प्रार्थना करता हूँ कि आप सबको इसका पूरा-पूरा आशीर्वाद प्राप्त हो और हरिद्वार स्वच्छ हो, सुंदर हो, पर्यावरण का संरक्षण हो।
माँ गंगा और भगवान शिव और विष्णु की इस नगरी में किसी तरह की कोई गंदगी हमें कहीं नज़र न आए, आने वाले यात्रियों को आभास रहे कि हरिद्वार कितना स्वच्छ और साफ है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *