टिहरी गढ़वाल, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, श्रम, पूर्ति, वन विकास निगम, सिंचाई व दुग्ध विभाग का किया औचक निरीक्षण नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पूर्ति विभाग, उत्तराखण्ड वन विकास निगम एवं दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, भवन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश से विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दवाओं एवं अन्य सामग्री के भंडारण की स्थिति देखी। उन्होंने जी-20 से संबंधित लंबित भंडार का बेहतर प्रबंधन करने तथा प्रत्येक अलमारी में रखी सामग्री की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सामग्री को आसानी से चिन्हित किया जा सके।

उत्तराखण्ड वन विकास निगम के कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की गई। जिलाधिकारी ने चौकीदार के दो पदों के लिए ड्यूटी का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। कार्यालय भवन में लटक रहे तारों, अंधेरे वाले स्थानों, पेयजल एवं पंखों की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए । पूर्ति विभाग के निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी से विभागीय कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने राशन कार्डों से संबंधित कार्य, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका तथा विभिन्न पत्रावलियों का निरीक्षण किया। भवन निर्माण से संबंधित औचित्य प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों की भी जांच की गई। उन्होंने सभी अलमारियों में अभिलेखों की सूची लगाने और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।सिंचाई खण्ड प्रथम के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विजय पाल ने कार्यालय भवन में सीलन एवं पानी टपकने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, सभी अलमारियों में अभिलेखों की सूची लगाने तथा कार्यालय परिसर में पड़ी गंदगी को तत्काल हटाने को कहा।श्रम विभाग के निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दो होमगार्ड जवान तैनात करने तथा कार्यालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी*

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी विभागीय कार्यालयों एवं उनके परिसरों में पसरी गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले आमजन को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा विद्युत, पेयजल, प्रकाश एवं भवन संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *