जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह कावड़ मेले में उत्कृष्ट कवरेज के लिए सम्मानित
हरिद्वार। कावड़ मेला-2026 सहकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेले के दौरान प्रशासनिक गतिविधियों व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं से जुड़ी सूचनाओं को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा बेहतर कवरेज के लिए जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गंगा सभा एवं डॉ0 महंत रवींद्र पुरी जी महाराज द्वारा रतिलाल शाह को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा की कावड़ मिले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय भी जरूरी होता है।
मेले के दौरान सूचना अधिकारी रतिलाल शाह प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हुए मेले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका निभाई उनके प्रयासों से प्रशासन की व्यवस्थाओं श्रद्धालुओं की सुविधाओं यातायात व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचती रही। गंगा सभा एवं डॉ0 महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा की कावड़ मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होना सभी विभागों एवं संबंधित संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर रतिलाल शाह ने गंगा सभा एवं डॉ0 महेंद्र रवींद्र पुरी जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कावड़ मेले को सफल बनाने में प्रशासन, पुलिस, संत समाज, धार्मिक संस्थाओं, आमजन एवं मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।