उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किच्छा गौरव पांडे ने बताया कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं,उनके दावे और आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित समय आगामी 31 अगस्त तक की जाएगी।उन्होंने कहा की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए एक सत्तत् प्रक्रिया है। इसमें किसी प्रकार से घबराने और पैनिक होने कि आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा प्राप्त सभी दावे,आपत्तियों को निर्धारित समयानुसार सुना जाएगा।उन्होंने दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज की छाया प्रति भी साथ लाने की अपील की है।

एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं,वे निर्धारित समय सीमा 31 अगस्त 2026 तक संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के पश्चात किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे दी गई तिथि से पूर्व अपने अभिलेख प्रस्तुत कर सुनवाई प्रक्रिया को पूर्ण कराएं।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *