बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती में जनपद हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन

भेंट के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम और कोचिंग स्टॉफ को दी बधाई

नेशनल गेम्स के लिए अभी से कमर कसने और तैयारियों को पुख्ता करने की दी सलाह

महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अपने भार वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान

टीम रैंकिंग में हरिद्वार पुलिस ने कुश्ती में द्वितीय तथा आर्म कुश्ती में तीसरा स्थान हासिल किया

जनपद उधम सिंह नगर में दिनांक 17.08.2026 से 19.08.2026 तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस कुश्ती कलस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद हरिद्वार पुलिस की टीम ने विभिन्न इवेंट में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

ट्रॉफी लेकर पुलिस कार्यालय हरिद्वार पहुंचे टीम के सदस्यों एवं कोचिंग स्टॉफ से मुलाकात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारियां पुख्ता करने की नसीहत देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया तथा मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को टीम के सदस्यों को जरुरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न इवेंट में जीते गए पदकों का विवरण-

महिला कुश्ती-
1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम
2-कां. कविता बुटोला-68 किलो भार वर्ग- प्रथम
3-कां. भारती रावत-72 किलो भार वर्ग- प्रथम
4-कां. रजनी बिष्ट-76 किलो भार वर्ग- प्रथम

आर्म रेस्लिंग-
1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम
2-कां. भारती रावत-70 किलो भार वर्ग- प्रथम
3-कां. कविता बुटोला-70+ किलो भार वर्ग- द्वितीय
4-कां. रजनी बिष्ट-76+ किलो भार वर्ग- द्वितीय

बॉडी बिल्डिंग-
1-कां. पूजा भट्ट-59 किलो भार वर्ग- प्रथम


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *