आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी की गयी। सर्वप्रथम उत्तराखंड स्वीट्स पर छापेमारी की गई जहाँ मकीड़े मकोड़े से युक्त 50 किलो खोया और छैना की मिठाइयों को नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त खोये की सैंपलिंग और गंदगी पर चालान भी किया गया। इसके अतिरिक्त कुलदीप गुप्ता स्वीट्स पर मिल्क पाउडर और रिफाइंड से मिलाकर नकली मावे और मावे से निर्मित मिठाई बरामद की गयी जिसमें दुकान मालिक ने स्वयं स्वीकार किया कि उसके द्वारा मिल्क पाउडर और रिफाइंड से नकली मावा तैयार किया जा रहा है दुकान से *80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी, 1.5 कुंतल मिलावटी केक लौज पाया गया। जिसे दुकान मालिक स्वेच्छा से नष्ट करने के लिए तैयार हुआ। इसके उपरांत सैंपलिंग करते हुए समस्त तैयार मिठाइयों और मावे को स्वयं दुकान मालिक से नष्ट कराया गया व सैंपलिंग की गई और ₹100000 तक का जुर्माना किया गया। अन्य कार्यवाही खाद्य विभाग द्वारा पृथक से की जा रही है। उक्त कार्यवाही उपजिलाधिकारी महोदया बाजपुर श्रीमती ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई जिसमें तहसीलदार महोदय बाजपुर श्री प्रताप सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक श्री कृपाल राठौर, श्री सतपाल बाबू व राजस्व उप निरीक्षक आकाश सैनी उपस्थित रहे तथा खाद्य विभाग की टीम उपस्थित रही। उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।