बीएचईएल में “सिंक्रोनस कंडेंसर प्रौद्योगिकी” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में “सिंक्रोनस कंडेंसर प्रौद्योगिकी” पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, महाप्रबंधक (ईएम) श्री नरेंद्र सिंह राणा तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता की उपस्थिति में, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । बीएचईएल हरिद्वार तथा कार्पोरेट (आरएंडडी) हैदराबाद के संयोजन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीबीजी, पीईएम सहित बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि भविष्य में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन से ग्रिड को स्थिर रखने के लिए, सिंक्रोनस कंडेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और बीएचईएल के लिए यह व्यापार के नए अवसर प्रदान करेगा । उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तकनीक के बढ़ते प्रयोग का पूर्वानुमान करते हुए बीएचईएल, थर्मल सेक्टर की तरह सिंक्रोनस कंडेंसर के बाजार में भी अपनी पहचान बना रहा है ।

श्री नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यह तकनीक वोल्टेज नियंत्रण, रिएक्टिव पावर सपोर्ट, शॉर्ट-सर्किट क्षमता बढ़ाने तथा ग्रिड की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । श्री संतोष कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण के दौरान, विषय विशेषज्ञों से अधिकतम मार्गदर्शन प्राप्त करें।

इस प्रशिक्षण में, सिंक्रोनस कंडेंसर की डिजाइन, प्रौद्योगिकी, अनुप्रयोग, ग्रिड एकीकरण, निर्माण, परीक्षण तथा भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं जैसे विभिन्न तकनीकी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम में सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी, ट्राँसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड, सेंट्रल ट्राँसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा एनटीपीसी के साथ ही बीएचईएल के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया ।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक डॉ. प्रताप चंद्र बेहेरा, श्रीमती आशा गुप्ता तथा श्री हरीश सिंह बगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *