*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*

*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही*

*हरिद्वार पुलिस ने धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा*

*पूर्व में आरोपित शाहनूर एनडीपीएस के मामले में व शफीक चोरी के मामले में जा चुका है जेल*

*आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत*

दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार ज्वालापुर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी से एटीएम छीनकर मौके से भाग कर तथा उनके खाते से ₹13200/- निकाल लिए उक्त संबंध मे कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 590/26 धारा 115(2), 304(2)बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल घटना का अनावरण/आरोपित की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया,प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त क्रम में टीमे गठित की गई।

टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली/मुखवीर खास को क्षेत्र में मामूर कर/कड़ी सुरागरसी पता रसी कर/लगातार संन्दिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग/पूछताछ कर उक्त के क्रम में दिनांक 25-08-2026 को दौराने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो को चेक किया जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे थे जो की एटीएम चोरों की शक्ल से मिलते जुलते थे।

दोनों व्यक्तियों से सख़्ती से नाम पता पूछने पर दोनों के द्वारा भागने की कोशिश की गयी। जिनको मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा धर दबोच लिया गया।

जिनके द्वारा दिनांक 23.08.26 को प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से आकर उक्त घटना किया जाना स्वीकार किया। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्तियों से वादी का एटीएम, अन्य 07 एटीएम, एक आधार कार्ड और ₹8,500/- नगद बरामद हुए। दोनों व्यक्तियों को मुकदमा उपरोक्त में हिरासत में लिया गया । आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

1-शाहनूर पुत्र भूरान निवासी जलालपुर दादा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार। 2-शफीक पुत्र रईस निवासी ग्राम महुली थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

*बरामदगी का विवरण*

एक वाहन स्कार्पियो,

08 ATM,

01आधार कार्ड,

₹8500/- नगद

*पुलिस टीम-*

1- श्री चंद्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक

2- व0उ0नि0 श्री हर्ष अरोडा

3- उ0नि0समीप पांडेय(प्रभारी चौकी रेल)

4-उ0नि0 गगन मैठाणी

5-हे0का0धर्मेंद्र

6.का0नवीन

7.कानि0अमित गौड

8.कां0अर्जुन चौहान

9.कॉ0 सुनील शर्मा

10 कांस्टेबल वसीम ciu हरिद्वार


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *