बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील, दो अन्य के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र

देहरादून, जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित मदरसों के निरीक्षण के क्रम में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे मदरसे में शिक्षण कार्य संचालित नहीं हो रहा था।

जिला प्रशासन की टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। मदरसे के संचालक मुफ्ती रईस मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनके भाई मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मदरसे से संबंधित कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिला प्रशासन की टीम ने मदरसे को तत्काल सील कर दिया।

इसी क्षेत्र में स्थित मदरसा दार-ए-अरकम, जिसका संचालन श्री अब्दुल सत्तार द्वारा किया जाता है, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदरसे का कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। हालांकि, मौके पर बच्चे अध्ययनरत नहीं पाए गए तथा मदरसा संचालित भी नहीं हो रहा था। प्रशासन की टीम ने संचालक से शपथ-पत्र/अंडरटेकिंग लिया कि विधिवत पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मेहूंवाला माफी स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, संचालक श्री गुलशेर, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मदरसा संचालित नहीं पाया गया तथा वहां कोई बच्चा भी उपस्थित नहीं था। संचालक से भी लिखित शपथ-पत्र लिया गया कि उचित पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *