*17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*

*‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश*

*देहरादून।जनपद देहरादून में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनपदभर में विविध जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए ताकि प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनपद में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ के अंतर्गत विकसित भारत@2047 एवं सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

‘सेवा कार्य’ के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण, मातृ-शिशु कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों को लेकर जनजागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसी प्रकार ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, शिक्षण एवं अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत@2047 के संकल्प से जनता को जोड़ा जाएगा।

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं Fit India Movement से संबंधित गतिविधियों के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस उदेश्य से जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *