जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के दिशा निर्देशों के तहत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान मे आज *दिनांक 26.09.2026 को चंबा ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत THDC हाइड्रो पॉवर अभियांत्रिकी कॉलेज, भागीरथीपुरम में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, भूदेव ऐप डाउनलोड कार्यक्रम के तहत* आपदा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आपदा जन-जागरूकता कार्यक्रम में DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा आपदा के पूर्व, आपदा के समय, आपदा के बाद तैयारी के सम्बन्ध में उपस्थितों को विस्तार से बताया गया। विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं, मानव निर्मित आपदाओं व उनके बचाव के उपायों की जानकारी, खोज बचाव में उपयोग में होने वाले बेसिक उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन कालीन टोलफ्री नंबरो की जानकारी, जीवन रक्षक तकनीकी *CPR* देने की विधि बताई गई। आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यधिक खून बहने से रोकने की तकनीक, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करना व घायलों को ले जाने के तरीके बताए गए। *बाढ़ या जल भराव, भूकंप, घरेलू आग, जंगल की आग* के दौरान क्या करें-क्या न करें के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थितों को भूदेव एप की उपयोगिता एवं जानकारी भी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सहित संस्थान की डॉ. रमना त्रिपाठी, प्राध्यापक, डॉ. संजय रावत सहायक प्राध्यापक, श्री अतुलेश डबराल सहायक प्राध्यापक आदि कुल 514 महिला-पुरुष उपस्थित थे।