कोतवाली श्यामपुर

औचक भ्रमण पर पहुंचे एसपी सिटी, कोतवाली श्यामपुर का किया छमाई निरीक्षण

सेरेमोनियल ड्रेस से सजी गार्द ने सलामी देकर किया अपने उच्चाधिकारी का स्वागत

साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, विवेचनाओं की प्रगति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने और विवेचनाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

आज दिनांक 03.10.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार दीपक सिंह द्वारा कोतवाली श्यामपुर के वर्ष 2026 के प्रथम छमाही का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी एवं अवकाश पर होने के कारण अनुपस्थित कार्मिकों को छोड़कर अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

थाना आगमन पर पुलिस गार्द द्वारा दी गई सलामी के तत्पश्चात एसपी सिटी द्वारा पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी एवं साजो-सामान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दौराने निरीक्षण पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरक, भोजनालय (मेस), आपदा उपकरण कक्ष, थाना परिसर एवं निर्माणाधीन आधुनिकीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

अभिलेखों एवं लंबित कार्यों की समीक्षा

थाना कार्यालय एवं सीसीटीएनएस कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करने तथा समस्त अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।

मालखाने में रखे माल एवं संबंधित रजिस्टरों/अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर उनके उचित रखरखाव एवं अभिलेखीकरण के संबंध में थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शस्त्रों की हैंडलिंग एवं आपातकालीन तैयारी का अभ्यास

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा शस्त्रों की हैंडलिंग, खोलने-बंद करने एवं सुरक्षित रखरखाव का अभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के संबंध में आवश्यक सावधानियों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

थाना परिसर एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण

थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, कर्मचारी बैरक, महिला हेल्प डेस्क एवं भोजनालय (मेस) का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

अपराध नियंत्रण एवं विवेचनाओं का निस्तारण 60-90 दिवस में निस्तारण के संबंध में निर्देश

निरीक्षण के उपरांत थानाध्यक्ष एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक की गई। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सभी उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों एवं मेलों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के साथ मधुर एवं शालीन व्यवहार करने तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *