
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
आगामी कुम्भ मेला के दृष्टिगत पुलिस टीमो द्वारा गैस प्लान्ट व सुमननगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, आदि का व्यापक स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान
पुलिस ने मौके पर 185 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 11 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ठोका जुर्माना
“बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे कुल 06 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1500/- रू0 के चालान किये”
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम/सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये आजदिनांक.10.2026(रविवार) की प्रातः रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलेमपुर, दादूपुर गोविन्दपुर में निवासरत एवं सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 185 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 11 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1,10,000/ रू0 के कोर्ट चालान किये गये।* इसके अतिरिक्त कुल 06 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 1500/- रू0 के चालान किये गये ।
रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।
कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 11 कोर्ट चालान 83 पुलिस अधि0 (धनराशि 1,10,000/-रू0)
2- कुल 06 नगद चालान 81 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹1500/-)
पुलिस टीम-
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट, थाना
3- उ0नि0 पुनीत दनौसी, चौकी प्रभारी सुमननगर,
4- उ0नि0 राहुल थापा,
5- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
6- अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह,
7- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण
