आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को भाजपा महानगर कार्यालय पर भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज के प्रथम बार देहरादून महानगर आगमन पर भाजपा महानगर संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि बांसुरी स्वराज का देहरादून महानगर में प्रथम आगमन पर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से महानगर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए महानगर संगठन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
आपके मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं संवाद किया।

बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति है। उन्होंने कहा,संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बूथ स्तर पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क आगामी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। हम सब कार्यकर्ता एक मंत्र के साथ काम करेंगे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक रायपुर उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक कैंट सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीताराम भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन तथा मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ बिजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी समीर डोभाल जगदीश सेमवाल तृप्ता जाटव विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल सिंह श्रेय नौटियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *