
On Pitru and Shanivasari Amavasya, पितृ तथा शनिवासरी अमावस्या पर दूर दराज क्षेत्रों से लोगों ने हरिद्वार पहुंच कर किये पितृों के तर्पण और पिंडदान श्राद्ध कर्म।
On Pitru and Shanivasari Amavasya, people from far-flung areas reached Haridwar and performed Tarpan and Pind Daan Shraddha rituals for their ancestors.

पितृ अमावस्या पर पितृ तर्पण को हरिद्वार में भारी भीड़, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह पहुंचे नारायण शिला,लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ।
एस एस पी ने बुजुर्गों का आवश्यक ध्यान रखने और यातायात सुचारू बनाए रखने के दिये आदेश
On Pitru and Shanivasari Amavasya, पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित पितृ तीर्थ नारायण शीला मायापुर पर आज भारी भीड़ उमड़ी, बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए एस एस पी नवनीत सिंह ने स्वयं नारायण शिला पहुंच कर व्यवस्था को देखते हुए,अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भीड़ में बुजुर्गों एवं बच्चों का रखें विशेष ध्यान रखने और साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त एवं चौकस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा सतर्क दृष्टि, बनाये रखने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा सभी पुलिस कर्मी सतर्क रहें ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।
पितृ अमावस्या के साथ ही शनिवासरी अमावस्या होने के कारण दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंच कर अपने पितृों के तर्पण और पिंडदान श्राद्ध आदि कर्म पूरे किए गंगा स्नान के साथ ही कल से शुरु होने वाले शीतकालीन नवरात्र के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार की।
आज हरिद्वार के तमाम घाट भारी भीड़ से अटे रहे, चारों तरफ़ धूप-दीप हवन और गूगल की सुगंध से सुवासित वातावरण के बीच सुबह से देर शाम तक कर्मकांड का क्रम जारी रहा।

Jay ho 🙏💕💕