
Ashoka Pillar in Haridwar,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अक्टूबर को हरिद्वार में करेंगे अशोक स्तंभ का लोकार्पण
Ashoka Pillar in Haridwar, Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate the Ashoka Pillar in Haridwar on October 18

शहीद जगदीश वत्स पार्क में होगी स्थापना तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन
Ashoka Pillar in Haridwar, हरिद्वार 18 अक्टूबर रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन
करेंगे।

विधायक आदेश चौहान तथा महापौर श्रीमती किरण जैसल भी इस अवसर पर उपस्थिति रहेंगे ।
18 अक्टूबर दोपहर 1.00 बजे सम्पन्न होने वाले अशोक स्तंभ के लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
ये जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की प्रेरणा और सहयोग से यह पार्क हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के माध्यम से सुसज्जित करके अशोक स्तंभ की स्थापना की जा रही है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन भी होगा।
इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाना है, कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवडेल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के गायन के साथ साथ होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद पार्क में ही व्रत धारियों के लिए फलाहार तथा सभी के लिए सुस्वादु भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
