कुंजापुरी मेले की पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी बनी चैंपियन
फाइनल में एलएनआईपी ग्वालियर को 2-0 से हराया, विजेता टीम को मिले 1.01 लाख रुपये

ऐतिहासिक 50वें सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले-2026 के तहत आयोजित पुरुष ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में इंडियन आर्मी ने एलएनआईपी ग्वालियर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
मेले के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की 20 प्रतिष्ठित टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, दमखम और टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में इंडियन आर्मी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और दमदार खेल के दम पर ग्वालियर की टीम को मात दी।
समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संयुक्त रूप से विजेता इंडियन आर्मी की टीम को 1 लाख 1 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, उपविजेता एलएनआईपी ग्वालियर की टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मेला समिति की ओर से दोनों टीमों को 15-15 हजार रुपये का यात्रा भत्ता भी दिया गया।
प्रतियोगिता में शिव रुड़की, एलएनआईपी ग्वालियर, यूके एकेडमी (ए एवं बी), मानस स्पोर्ट्स एकेडमी, श्रीनगर ब्वॉयज, आर्मी क्लब रानीपोखरी, कुरुक्षेत्र, इंडियन आर्मी, हैरी क्लब, पीजी ऋषिकेश, मनी क्लब, जौली ग्रांट, पीपीएस श्यामपुर, डुमाधार, मेरठ, यूरी इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और जालंधर सहित विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिनेश उनियाल, यशपाल राणा, विक्रम सिंह रावत, राजपाल पुंडीर, महेश गोसाई, रमेश असवाल, राजू भारती, भगवान सिंह राणा, धूम सिंह नेगी और सूर्य प्रकाश जोशी सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *