
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराये के भवन हेतु ₹ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं० 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं0 07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान हेतु ₹ 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
