*यातायात पुलिस हरिद्वार*

*त्योहार की ख़रीदारी हो जाम मुक्त, यातायात पुलिस को SSP हरिद्वार का स्पष्ट निर्देश*

*आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्रवाई*

*यातायात पुलिस की वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील*

त्योहारी सीजन के दौरान जनपद हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरिद्वार एवं सीपीयू हरिद्वार द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर तक नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है, जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा आमजन को आवागमन में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री निशा यादव, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री बिपेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात व सीपीयू श्री संदीप सिंह नेगी द्वारा वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की गई कि त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

अपने वाहनों को नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सड़क को पार्किंग स्थल न बनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और जाम मुक्त हरिद्वार बनाने में सहयोग प्रदान करें। त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *