*लखवाड़ बांध परियोजना: भूमि अधिग्रहण से संबंधित 29 आपत्तियों पर जनसुनवाई आयोजित*

‎*धारा 19 की अधिसूचना के सापेक्ष प्राप्त आपत्तियों पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अगली कार्रवाई धारा 23 के तहत होगी*

‎ अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की उपस्थिति में ग्राम बेल, तहसील नैनबाग में लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 19 की अधिसूचना के सापेक्ष प्राप्त 29 आपत्तियों पर धारा 21 के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल के परियोजना से प्रभावित 17 गांवों से संबंधित प्रकरणों में ग्रामीणों की समस्याएं और आपत्तियां सुनी गईं।

‎जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों संयुक्त माप सर्वेक्षण में कुछ मकान, छानियां, गौशालाएं और घराट छूट गए थे। इसके अलावा कुछ प्रकरण फलदार एवं इमारती लकड़ी के वृक्षों से संबंधित रहे। भूमि के आपसी विवादों से जुड़े मामलों में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित पक्षों को पहले न्यायालय के माध्यम से विवाद का निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद सुलझने के बाद ही संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

‎अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आपत्तियों और ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत किए गए मामलों के नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की अगली कार्रवाई धारा 23 के अंतर्गत की जाएगी।

‎जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, लखवाड़ बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण, ग्राम प्रधान बेल परोगी सुंदर सिंह चौहान, लखवाड़ बांध परियोजना के डीजीएम शिवदास, तहसीलदार प्राची बहुगुणा सहित संबंधित कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *