*मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में दूसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता*

*स्वच्छता अभियान में नगर निगम ,पर्यावरण मित्रों एवं अकुम्स कंपनी द्वारा मालवीय घाट,मायापुर हेड रेगुलेटर पर व्यापक महा सफाई अभियान चलाया*

*नगर निगम द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में 08 टन कूड़ा तथा अकुम्स कंपनी द्वारा 60 कुंटल कूड़ा एकत्रित किया गया*

*जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं संस्थानों में भी चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

*हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार, पर्यावरण मित्रों एवं अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा मालवीय घाट, मायापुर हेड रेगुलेटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं सफाई टीमों को निर्देशित किया है कि गंगा बंदी की अवधि में गंगा क्षेत्र, घाटों, रेगुलेटरों एवं आसपास के स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कूड़े-कचरे का समयबद्ध संग्रहण एवं उचित निस्तारण करने तथा सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

गंगा बंदी के दौरान गंगा घाटों,रेगुलेटरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में नगर निगम की टीम ने डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर पर महा सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 8 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नगर निगम के प्लांट तक पहुंचाया गया, जहां उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई।

वहीं, अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मालवीय घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कंपनी के महाप्रबंधक श्री के.डी. शर्मा के अनुसार, अभियान में 35 श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर घाट की सफाई की तथा लगभग 60 कुंतल कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।

एआरएम परिवहन निगम विशाल चंद्र ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज परिसर में सफाई अभियान संचालित किया गया। इन अभियानों का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने,गंगा घाटों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि भगवानपुर लोकेश्वरी इंडस्ट्रियल एरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियान,इस स्वच्छता अभियान के दौरान 01 कुंटल सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं संस्थानों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने और अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed