*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक की गई कार्रवाई, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर जोर*

*हरिद्वार।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन तथा नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत आज प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, पैदल यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक अवरोधों को दूर करना रहा। नगर निगम की टीम ने संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, सुपरवाइजर कुलदीप एवं लवकेश सहित नगर निगम की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात को सुगम रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर या अस्थायी संरचनाएं बनाकर आवागमन बाधित न करें तथा शहर की स्वच्छता, सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed