कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया

“पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर 12 घण्टो के अन्दर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार ”

कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 24.10.2026 की रात्रि को वादिया निवासी- टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार की लिखित तहरीर पर महिला निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०) के विरूद्ध सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर महिला की लज्जा भंग कर वादिया के परिवार की छवि धूमिल करना एवं वादिया को व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति अपने नाम करने व 05 करोड़ रुपये की माँग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 387/26 धारा 308(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियोग में नामजद प्रतिवादी महिला की तलाश कर आज दिनांक 25.10.2026 को ही उक्त आरोपी के गैर प्रान्त सहारनपुर उ0प्र0 स्थित घर से प्रतिवादी को हिरासत में लिया प्रतिवादी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किये गये मोबाइल फोन की बरामदगी की गई ।”

गिरफ्तार महिला अरोपी उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 08(5)(7),79,356(3),356(2), BNS तथा 4/10 स्त्री अशिष्ट रुपण अधिनियम 1986 में आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।”

गिरफ्तार आरोपी-
1- महिला निवासी- मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर (उ०प्र०)

पुलिस टीम-
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. ⁠उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी
3. ⁠हे0कानि0 गोपीचन्द
4. ⁠कानि0 कुलदीप
5. ⁠म0का0 मोनिका
6. ⁠म0का0 मीनाक्षी

आपराधिक इतिहास महिला-
1- मु0अ0सं0 356/25 धारा 336(4),248(2),3(5),299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना झबरेडा
2- मु0अ0सं0 222/25 धारा 196.299 बीएनएस थाना बहादराबाद,
3- मु0अ0सं0 534/25 धारा 248 (बी),3(5),336(4) बीएनएस,
4- मु0अ0सं0 746/24 धारा 308(6),351(2) बीएनएस थाना ज्वालापुर
5- मु0अ0सं0 420/25 धारा 308(7),351 (2),352,79 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
6- मु0अ0सं0- 208/25 धारा 67 आईटी एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
7- मु0अ0सं0 39/25 धारा 351 (2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना सदर बाजार सहारनपुर
8- मु0अ0सं0 262/25 धारा 196,199 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर उ०प्र०
9- मु0अ0सं0 122/25 धारा 308(2), 61(2), 208, 210 बी0एन0एस0 67 आई0टी0 एक्ट, थाना रानीपुर


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *