माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। माननीय राष्ट्रपति के आगामी 01 एवं 02 नवंबर 2026 को उत्तराखंड प्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित बनी रहें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहें तथा अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं संबंधित संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखी जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभाग अपने संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की पूर्व में ही जांच कर लें तथा किसी भी संभावित व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक तैयारी रखें।
उन्होंने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों तथा संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करें तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *