लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर देहरादून की बैठक आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए
आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने जा रही “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश का लोकतंत्र देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मजबूर हाथों में है। कांग्रेस पार्टी लगातार समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा करते हुए देश के युवाओं को देश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जो कि देश विरोधी इलादे के साथ समाज को पूर्ण समय से भ्रमित करती आ रही है। जेनजी के नाम पर युवाओं को देश के प्रति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समय-समय पर विरोध कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदयात्रा के उद्देश्य, महत्व और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ पदयात्रा की तैयारियों में जुट जाएं तथा आमजन तक इसके संदेश को पहुंचाएं।
भारतीय जनता पार्टी संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता से ही संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को आयोजित होने वाली “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और राष्ट्रहित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। इस पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच संगठन का संदेश पहुंचाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में महानगर प्रभारी राकेश गिरी एवं सह प्रभारी संजय गुप्ता के द्वारा कार्यकर्ताओं को पद यात्रा के लिए आह्वान किया गया।

कार्यक्रम बैठक में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा सुनील शर्मा ओम कक्कड़ मोहित शर्मा सुरेंद्र राणा पूनम मंगाई विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम से नौटियाल सुमन सिंह कुलदीप पंत पूनम शर्मा सुषमा कुकरेती सभी मंडल अध्यक्ष पार्षदगंज स्थित है


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *