उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की परीक्षाओं कोनकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

परीक्षाओं के लिए जनपद में 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित, इनमें 17 एकल एवं 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, शौचालय एवं बैठने की उचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

हरिद्वार,  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, परीक्षार्थियों की संख्या तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने अवगत कराया कि वर्ष 2027 में जनपद हरिद्वार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 48,320 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 25,239 तथा इंटरमीडिएट के 23,081 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जनपद में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 17 एकल परीक्षा केंद्र एवं 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 25,239 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 12,485 बालक एवं 11,952 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 550 बालक एवं 252 बालिकाएं शामिल हैं।
इसी प्रकार, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23,081 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 11,218 बालक एवं 10,406 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 937 बालक एवं 520 बालिकाएं परीक्षा देंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बिजली, पेयजल, शौचालय तथा छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा,खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार, रुड़की आकांक्षा राठौर,खानपुर शानै करीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गैण्डीखाता भानु प्रताप शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की नीलम कटियार,प्रशासनिक अधिकारी रश्मि गुप्ता,वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *