हरिद्वार पुलिस

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को जोड़ने की कोशिशें, परिवारों में खुशियां लौटाने का प्रयास कर रही हरिद्वार पुलिस

महिला हेल्पलाइन के माध्यम से दम्पत्तियों के आपसी मनमुटाव को काउंसलिंग एवं ऐच्छिक ब्यूरो के जरिए सुलझाने की कोशिश लगातार जारी

जनपद में घरों को जोड़ने के लिये पुलिस द्वारा बनायी गई है दो महिला हेल्प लाइन

जनवरी से अब तक महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में 966 और रुड़की में 1105 मामले आए सामने

हरिद्वार में 460 और रुड़की में 556 परिवारों को फिर से मिलाने में मिली सफलता

हरिद्वार पुलिस SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए परिवारों को टूटने से बचाने और बिखरते रिश्तों को जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इसी क्रम में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार एवं रुड़की द्वारा पारिवारिक विवादों और दम्पत्तियों के आपसी मनमुटाव से जुड़े मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया।

महिला हेल्पलाइन में आने वाले मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद, पारिवारिक कलह एवं अन्य घरेलू विवादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों की बात सुनी जाती है। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद, समझदारी और सामंजस्य के साथ विवाद का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि परिवारों को बिखरने से बचाया जा सके।

जनवरी 2026 से अब तक महिला हेल्पलाइन हरिद्वार कुल 966 मामले प्राप्त हुए, जिनमें 460 परिवारों को आपसी समझौते एवं काउंसलिंग के माध्यम से फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत कराने में सफलता मिली।

महिला हेल्पलाइन रुड़की में 1105 मामले प्राप्त हुए, जिनमें 556 परिवारों को आपसी समझौते एवं काउंसलिंग के माध्यम से फिर से एक साथ जोड़ने में सफलता मिली।

इस प्रकार दोनों महिला हेल्पलाइन में कुल 2071 मामले प्राप्त हुए तथा 1016 परिवारों को फिर से एक साथ लाने में सफलता मिली।

हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास केवल विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि परिवारों में आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द को बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

हरिद्वार पुलिस की अपील है कि पारिवारिक विवादों की स्थिति में धैर्य और आपसी संवाद को प्राथमिकता दें।

आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्पलाइन की सहायता लें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं परामर्श प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *