*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹22 करोड़ 15 लाख 32 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इनमें सड़क एवं नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, तारबाड़, धार्मिक एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना तथा विद्युत संबंधी कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹8.96 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इनमें आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹89.44 लाख, कैनाल रोड जाखन नगर के वार्ड संख्या 07 के लिए ₹82.29 लाख, मालसी के वार्ड संख्या 01 के लिए ₹60.91 लाख, गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या 06 नागेश्वर के लिए ₹78.92 लाख तथा वार्ड संख्या 07 संजय विहार के लिए ₹39.97 लाख शामिल हैं।

इसी प्रकार गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या 05 टपकेश्वर के लिए ₹62.36 लाख, वार्ड संख्या 04 रोजपुर रोड के लिए ₹84.48 लाख, वार्ड संख्या 06 दून विहार के लिए ₹96.75 लाख, वार्ड संख्या 10 डोभालवाला के लिए ₹76.62 लाख, घोरणखास के लिए ₹79.71 लाख, वार्ड संख्या 12 किशननगर के लिए ₹50.08 लाख तथा वार्ड संख्या 11 विजय कॉलोनी के लिए ₹94.65 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इन सभी स्थानों पर आंतरिक सड़कों, नालियों के निर्माण एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।

जनपद पिथौरागढ़ में चार कार्यों के लिए ₹3.44 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इनमें डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा लीमा टोडा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए ₹86.45 लाख, धारचूला के ग्राम गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल निर्माण के लिए ₹79.49 लाख, पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड विण की ग्राम सभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए ₹84.94 लाख तथा डीडीहाट की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹93.64 लाख शामिल हैं।

जनपद अल्मोड़ा में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए ₹45.63 लाख तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर उधाण के सौंदर्यीकरण के लिए ₹97.08 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹58.248 लाख की प्रथम किस्त का शासनादेश भी जारी किया गया है।

जनपद चम्पावत में ग्राम मटेला के राजस्व ग्राम भगीनाखेत स्थित भौलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख, ग्राम पंचायत खटोली के भगवती मेला स्थल के लिए ₹50 लाख तथा ग्राम पंचायत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के लिए ₹25 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा में ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा एवं ध्यान केंद्र निर्माण के लिए ₹97.10 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड कीर्तिनगर स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए ₹67.87 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

जनपद हरिद्वार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के अंतर्गत झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 50 हैंडपंप लगाने के लिए ₹99.44 लाख तथा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹123.46 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विद्युत पोल स्थापना, लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के कार्यों हेतु ₹344.04 लाख की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *