पंजाब नेशनल बैंक हरिद्वार मण्डल के यशस्वी मण्डल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश जी द्वारा मण्डल कार्यालय में सेवानिवृत्त साथियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण स्नेहांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में हरिद्वार , रूड़की, रायवाला एवं देहरादून से बहुत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त साथियों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम मण्डल प्रमुख द्वारा सभी पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर एवं सभी सम्मानित सदस्यों को स्वयं उनकी सीटों पर जा कर Rose Bud भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम प्रारंभ से पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना अपना परिचय दे कर एक दूसरे से आत्मीयता में वृद्धि की ताकि सभी सदस्य और उपस्थित अधिकारीगण एक दूसरे को जान सके।
तत्पश्चात देहरादून से स्नेहांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आए उप अंचल प्रमुख श्री राजेन्द्र भाटिया जी, पूर्व मण्डल प्रमुख श्री सुनील सखूजा जी एवं मण्डल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश जी का सभी साथियों ने अपनी अपनी सीटों पर खड़े होकर करतल ध्वनि से स्वागत, अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया। साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीनों महानुभाओं का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसी क्रम में हमारे सेवानिवृत्त साथियों के हितों का ध्यान रखने और उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से कराने हेतु मानव संसाधन विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक मिस निवेदिता सिन्हा एवं प्रबंधक श्री गौतम नेगी जी का उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद मण्डल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश जी द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित किया गया! उनके द्वारा रिटायरी साथियों द्वारा बैंक के विकास में योगदान की प्रशंसा करते हुए उनको अन्य पोस्टिंग के दौरान पुराने साथियों से मिले सहयोग की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पटना में ऐसे साथियों से मिले सहयोग के कारण ही असंभव प्रतीत होने वाले कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने सभी साथियों से बैंक के व्यवसाय में वृद्धि हेतु सहयोग देने की गुजारिश भी की। पूर्व मण्डल प्रमुख श्री सुनील सखूजा जी ने भी अपने सुखद अनुभव साझा किए एवं सभी साथियों से जीवन को उत्साह एवं खुशी के साथ जीने हेतु प्रेरणा प्रदान की। उप अंचल प्रमुख श्री राजेन्द्र भाटिया जी, जो सदैव हरिद्वार के साथियों के हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं, ने अपने भाषण से कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने श्री प्रकाश ध्यानी जी को उनकी सेवानिवृत्ति के कई सालों बाद उनकी फोटो सहित रिटायरमेंट सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया।सभी उच्चाधिकारियों के भाषण के पश्चात मण्डल अध्यक्ष एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री राज कुमार शर्मा जी ने सभी उपस्थित अतिथिगणों सहित अपने सम्मानीय सदस्यों का स्वागत करते हुए मण्डल कार्यालय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर की गई इस अनूठी पहल अत्यंत गौरवपूर्ण कार्यक्रम स्नेहांजलि हेतु मण्डल प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया! साथ ही हमारी एक दिन पूर्व सूचना के आधार पर ही उपस्थित 50 से अधिक सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा चिकित्सा सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु प्रेम हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर, शर्मा इमेजिंग सैंटर, रेडियंट पैथोलॉजी हरिद्वार, उत्तरांचल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर और कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के साथ हुए टाई अप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने मण्डल प्रमुख को यह जानकारी दी कि यह रियायती चिकित्सा सुविधा रिटायरी साथियों के साथ साथ कार्यरत साथियों और उनके आश्रितों को भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने इसे सर्कुलर के माध्यम से सभी शाखाओं को यह जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने मण्डल में चल रहे सदस्यता अभियान, PPO में सुधार अभियान, बैंक के आइडेंटिटी कार्ड बनवाना, स्वर्गवासी साथियों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई।
मण्डल सचिव श्री पीयूष शर्मा जी ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन में मण्डल कार्यालय के सहयोग एवं पहल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए साथियों को नए सदस्य बनाने के लिए आभार प्रकट किया। केंद्रीय संगठन मंत्री श्री अरविन्द गुप्ता जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने मण्डल के ATMs के रख रखाव का मुद्दा भी उठाया! देहरादून से अपने साथियों सहित पधारे हमारे सम्मानित सदस्य एवं पूर्व LDM श्री अनिल झा जी ने कार्यक्रम के दौरान अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की।
तत्पश्चात उपस्थित तीनों उच्चाधिकारियों ने मण्डल कार्यालय की ओर से एक बहुत ही सुन्दर उपहार प्रत्येक उपस्थित साथियों को सम्मान सहित उनकी सीटों पर जाकर भेंट किया।
अंत में मण्डल चेयरमैन श्री एस के गुप्ता जी द्वारा अपने अनोखे अंदाज शेरो शायरी के माध्यम से उच्चाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष राज कुमार शर्मा जी एवं अन्य पदाधिकारियों का इस शानदार कार्यक्रम के लिए प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने उपस्थित साथियों का भी तहेदिल से आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त किया। इस दौरान बहुत से सदस्यों ने नए आईडेंटिटी कार्ड बनवाने के आवेदन पत्र भरकर मण्डल कार्यालय में जमा कराए। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ हुआ। मण्डल कार्यालय द्वारा रात्रि भोज का प्रबंध भी किया गया था। कुछ सदस्य मण्डल कार्यालय द्वारा आयोजित शुभ दीपावली संध्या कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे और उसका आनन्द लिया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *