नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा

धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी
गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा

हरिद्वार से बहती मां गंगा का गहरा नीला और स्वच्छ जल इन दिनों देश- विदेश में सकारात्मक चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पहले मां गंगा में प्रदूषण की खबरें प्रसारित होती थी। इस स्थिति में बदलाव का श्रेय धामी सरकार के दीर्घकालिक और तात्कालिक प्रयासों को जाता है। जिसके तहत नमामि गंगे परियोजना के तहत जहां एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग के जरिए गंगा को स्वच्छ बनाने का आधारभूत ढांचा विकसित किया गया, वहीं गंगा बंदी के दौरान व्यापक स्वच्छता अभियान से इस मिशन को फाइनल टच दिया गया। नतीजा अब निर्मल गंगा का सपना सच होने के करीब पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए गंगा और इसकी सहायक नदियों के तट वाले शहरों में एसटीपी प्लांट के कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया गया, साथ ही छोटी- छोटी बस्तियों से होकर गंगा में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया। इस तरह गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आधारभूत ढांचा अब काफी मजबूत हो गया है।
इसके साथ ही इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद़वार में प्रशासन ने व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया। इस अभियान में विभिन्न विभागों, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने भाग लेकर 100 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया। इस स्वच्छता अभियान में ना सिर्फ घाटों और नदी तटों पर सफाई की गई, बल्कि नदी तट में वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों को एकत्रित किया गया। इस तरह दीपावली की रात जब मां गंगा का जल पूरे वेग के साथ हर की पैड़ी के पवित्र क्षेत्र पर लौटा तो पूरे तीर्थक्षेत्र में मां गंगा के दिव्य स्वरूप के दर्शन होने लगे। अब प्रशासन मां गंगा को आगे भी इसी तरह स्वच्छ बनाने के लिए तीर्थयात्रियों के बीच लगातार काम कर रहा है। इस काम में सभी का सहयोग लिया जा रहा है।

सभी 22 नाले टैप किए गए
गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में उत्तराखंड पेयजल निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए निगम गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर, इनकी निकासी को एसटीपी प्लांट से जोड़ चुका है। साथ ही हरिद्वार में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट दिनरात काम कर रहे हैं। इसी दिशा में शिवालिक नगर में एक एसटीपी के अलावा विभिन्न जगहों पर 8 सीवरेज पम्पिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है। गंगा बंदी के दौरान जनसहभागिता से चलाया गया सफाई अभियान भी सराहनीय है। हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *