भारतीय जनमानस में प्रभु श्री राम के प्रति गजब की आस्था है, इतनी गजब की आस्था है कि भारत के लोग राम का किरदार निभाने वाले कलाकार के सार्वजनिक रूप से पैर छूने में भी संकोच नहीं करते। इतनी गजब की आस्था है कि सरकार बना देती है लेकिन आस्था पर जब कुठाराघात होता है तो भाजपा का सांसद तक नहीं बनने देता। अब जब पुनः हिंदू जनमानस की भावना चंदा चोरी को लेकर आहत हुई है तो देखना होगा कि 2027 के चुनाव में भगवान राम किस रूप में प्रकट होते हैं ।
रामानंद सागर की रामायण के राम (अरुण गोविल) या फिर इस समय सिनेमाघर में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण के राम रणबीर कपूर। पिछले रविवार को मैं भी अपने एक सहयोगी के साथ रामायण देखने गया था यकीनन 1987 में बनी रामानंद सागर की धारावाहिक रामायण जो चौराहों को खामोश कर देती थी। लोग अपना सारा काम छोड़कर टीवी के सामने जम जाते थे महिलाएं टीवी की आरती उतारती थी, फूल माला चढ़ती थी। लेकिन नितेश तिवारी की रामायण में यथार्थ का अभाव तथा कलात्मकता का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिला। उस रामायण और इस रामायण की तुलना अगर मुझे करनी हो तो मैं तो यही कहूंगा कि तमाम भव्यता पर सादगी हावी रही। क्योंकि राम को पर्दे पर दिखाना आसान है, किन्तु राम के आदर्शों के अनुरूप समाज निर्माण हो पाए यकीनन मुश्किल है। क्योंकि जो राम को लाए थे भव्य मंदिर में उंगली पड़कर टहलाए थे, वह राम के आदर्शों का समाज निर्माण नहीं कर पाए। क्योंकि भारतीय समाज में राम केवल एक धार्मिक चरित्र नहीं बल्कि वह मर्यादा, त्याग, आदर्श, परिवार व पारिवारिक जिम्मेदारी और सामाजिक नैतिकता के प्रतीक हैं । ऐसे में अगर हम 2026 की नई रामायण का जिक्र करें जिसका पहला भाग अभी आया है तो पता चलता है कि नितेश तिवारी ने इसे आधुनिक सिनेमाई तकनीक, विशाल सेट, अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजुअल इफेक्ट और बड़े कलाकारों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। रामानंद सागर के राम यानी अरुण गोविल जो मेरठ से भाजपा सांसद हैं, इस नई फिल्म मे भी है लेकिन राम के रूप में नहीं बल्कि राजा दशरथ के रूप में। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका दृश्य विस्तार है। फिल्म में लंका, देवताओं, असुरों और पौराणिक संसार का आधुनिक तकनीक से जीवित करने का प्रयास किया गया है। ताकि इस फिल्म को कोई पसंद करें या ना करें लेकिन जेन जी जरूर समझ सके । लेकिन यहां एक सवाल उठता है कि क्या किसी पौराणिक कथा की महानता उसके विजुअल इफेक्ट और बजट से निर्धारित होती है। मेरे विचार से इसका उत्तर नहीं है। रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल का अनुभव अत्यंत सहज और मर्यादित था। उनका चेहरा संवाद और व्यवहार राम के पारस्परिक आदर्श के स्वरूप के अनुरूप दिखाई देता था। नई फिल्म में रणबीर कपूर ने राम के चरित्र को गंभीरता और संयम के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास जरूर किया है लेकिन वह बात नहीं आई है। इसमें जहां तक मैं समझ पा रहा हूं सबसे बड़ा अंतर भावना बनाम प्रदर्शन का है। रामानंद सागर की रामायण में तकनीकी कमियां थी, युद्ध के दृश्य सीमित थे लेकिन उस प्रस्तुति में एक भावनात्मक जुड़ाव था।दर्शक राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान को केवल कलाकारों के रूप में नहीं देखते थे। जबकि दूसरी और आधुनिक रामायण दर्शकों को एक भव्य पौराणिक संसार में ले जाने का प्रयास करती है। ऐसे में यहां यह समझना जरूरी है की भव्यता और भावनात्मक गहराई दोनों अलग-अलग चीज है। आज राम भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रतीकों में शामिल है। और भाजपा इसे अपना कॉपीराइट मानती है। इसलिए जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन की बात कही तो भाजपा और सत्ता प्रतिष्ठान बिलबिला उठा। क्योंकि उसे लग रहा है कि सनातनी हिंदू संघ के हिंदू और हिंदुत्व में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है। वैसे मेरा मानना है की रामायण अथवा राम को किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं बनाया जानना चाहिए राम का चरित्र किसी पार्टी, सरकार या चुनाव से कहीं बड़ा है। वैसे नई फिल्म का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि वह युवा पीढ़ी को रामायण की कथा पर जोड़ सकती है। आज के जेन जी और जेन अल्फा आधुनिक दृश्य माध्यमों से अधिक प्रभावित होते हैं।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *