वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए: प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु

परियोजनाओं की लागत न्यूनतम और राजस्व अर्जन अधिकतम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

फॉटो इको टूरिज्म जोन एवं अन्य परियोजनाओं के संचालन और राजस्व वृद्धि की प्रमुख सचिव ने की समीक्षा

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में फॉटो इको टूरिज्म जोन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, उत्तराखंड सहित वन विभाग की राजस्व अर्जन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजनाओं के संचालन, निर्धारित शुल्क, अर्जित राजस्व तथा भविष्य में राजस्व वृद्धि की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रमुख सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी सभी परियोजनाओं की योजना इस प्रकार तैयार की जाए कि उनकी स्थापना एवं संचालन लागत न्यूनतम रहे और उनसे अधिकतम राजस्व प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं केवल प्रारंभिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण से भी आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए कि परियोजनाएं लंबे समय तक अपने संसाधनों से संचालित होती रहें और सरकार के लिए निरंतर राजस्व अर्जन का माध्यम बनें।
प्रमुख सचिव ने बड़े प्रोजेक्ट्स की योजना एवं प्रस्तावों की स्वीकृति से पूर्व उनकी प्रॉपर स्क्रूटनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के अनुमोदन की प्रक्रिया में वित्तीय विशेषज्ञों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए अनुमोदन समिति में वित्त विशेषज्ञ को अनिवार्य रूप से सदस्य के रूप में शामिल किया जाए, ताकि परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता, लागत, संभावित आय और दीर्घकालिक लाभ का समुचित आकलन किया जा सके। उन्होंने परियोजनाओं में निवेश की जाने वाली धनराशि का प्रभावी एवं पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
प्रमुख सचिव ने वन विभाग की फॉटो रेंज एवं चुना खान परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके संचालन को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में हाउसकीपिंग, साफ-सफाई एवं अन्य सहायक व्यवस्थाओं का प्रबंधन आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से किए जाने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए। साथ ही, परियोजनाओं के बेहतर संचालन, रखरखाव, संसाधनों के समुचित उपयोग और नियमित राजस्व अर्जन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों परियोजनाओं के संचालन एवं दीर्घकालिक स्थायित्व से संबंधित संपूर्ण कार्ययोजना और एसओपी तैयार कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया जाए।

प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि वन विभाग की परियोजनाओं का उद्देश्य केवल पर्यटन गतिविधियों का संचालन करना नहीं, बल्कि उपलब्ध प्राकृतिक एवं विभागीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं और निरंतर राजस्व अर्जन के बीच संतुलन स्थापित करना भी होना चाहिए।

बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. सुरेंद्र मेहरा, मुख्य वन संरक्षक (इको टूरिज्म) पी.के. पात्रो, नीतीश मणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *