‎जनगणना-2027 के तहत जनप्रतिनिधियों ने की स्वगणना, आमजन से भी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील
‎‎स्वगणना से परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं नागरिक, जनगणना कार्य होगा अधिक सरल और सुगम
‎ जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में स्वगणना को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पहल की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख जौनपुर सीता पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत लंबगांव रोशन रांगड़ एवं अध्यक्ष नगर पंचायत घनसाली आनंद बिष्ट ने स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की।
‎
‎इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनगणना-2027 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण स्वयं दर्ज कर सकता है। इससे जानकारी की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
‎
‎उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर लेने से गणनाकर्ताओं के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इससे गणनाकर्ताओं और आमजन दोनों का समय बचेगा तथा जनगणना कार्य को अधिक सरल, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
‎
‎जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से निर्धारित समयावधि में स्वगणना कर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग देने की अपील की।
‎
‎स्वगणना के लिए आधिकारिक लिंक:
‎https://se.census.gov.in/
‎
‎नागरिक उक्त पोर्टल पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *