*संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की समरसता संकल्प यात्रा का देहरादून महानगर में आठ स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन*

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया कैंट विधानसभा पर यात्रा का स्वागत, रिस्पना पुल से स्वागत करते हुए यात्रा आगे चली गई ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर पंजाब से प्रारंभ हुई समरसता संकल्प यात्रा का आज महानगर देहरादून में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस यात्रा का प्रारंभ पंजाब में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के द्वारा किया गया था जिसमें यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी उपस्थित थे लाल सिंह आर्य जी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार चल रही है उत्तराखंड के प्रवेश पर यात्रा को प्रदेश के सम्मानित अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी प्रदेश महामंत्री संगठन फणींन्द्रनाथ शर्मा महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह घुनियाल एवं यात्रा के प्रदेश के प्रभारी श्रीमान यतीश्वरानंद जी एवं सह प्रभारी सीताराम भट्ट सभी के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया यात्रा फिर महानगर में प्रवेश हुई।

कैंट विधानसभा में प्रथम स्वागत किया गया जिसमें कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर एवं प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत अभिनंदन हुआ।

द्वितीय स्वागत बल्लूपुर चौक पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं जोगिंदर सिंह पुंडीर के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे यात्रा का स्वागत अभिनंदन हुआ।

तृतीय स्वागत कृष्ण नगर चौक पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ज्योति कोटिया विनय गोयल कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा किए गए।

चतुर्थ स्वागत घंटाघर चौक पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजनदास विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष महामंत्री ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयकारो ने आज महानगर देहरादून को गंज मय किया गया।

पंचम स्वागत द्वारका स्टोर चौक पर महानगर के प्रथम नागरिक महापौर सौरभ थपलियाल मधु भट्ट जी के साथ एवं पार्षद गणों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया गया।

 

6 स्वागत आरा घर चौक पर धरमपुर के विधायक विनोद चमोली जी दायित्व धारी अनुराधा वालिया रतन सिंह चौहान सहित विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत अभिनंदन किया गया।

7 स्वागत फुवारा चौक पर यात्रा का स्वागत अभिनंदन दायित्व धारी कुलदीप बुटोला कमली भट्ट राजकुमार पुरोहित राजेश शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ एवं उत्तराखंड संस्कृत परिवेश संगीतों के माध्यम से स्वागत अभिनंदन किया गया।

8 स्वागत स्थान पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

प्रत्येक स्वागत स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा का अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इस यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि यह समरसता संकल्प यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन दर्शन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने अपने विचारों एवं शिक्षाओं के माध्यम से समाज को जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।

यह समरसता संकल्प यात्रा संत गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता की भावना को और अधिक सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

यात्रा में महानगर के यात्रा संयोजक ओम कक्कड़ जगदीश सेमवाल प्रदीप कुमार कुलदीप पंत सुरेंद्र घेल यात्रा में उपस्थित रहे।

स्वागत करने में कार्यकर्ता महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा राजेश कंबोज संध्या थापा समीर डोभाल सीता रावत मोहित शर्मा विनोद शर्मा सुमन सिंह मोतीराम मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे आशीष शर्मा राहुल लारा पंकज शर्मा पूनम शर्मा बलदेव नेगी राजेश बडोनी मनीष शर्मा सुषमा कुकरेती सहित हजारों कार्यकर्ताओं का यात्रा में अभिनंदन स्वागत किया गया।

 


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *