*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बाढ़ सुरक्षा, खेल अवस्थापना, सौर ऊर्जा, पर्यटन विकास, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹ 32.58 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के विकासखंड थराली में कुलसारी बहुउद्देशीय मैदान को पिंडर नदी के कटाव से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹491.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलापार, हल्द्वानी में एकीकृत खेल अवस्थापना विकास परियोजना के अंतर्गत ₹100 लाख के निर्माण कार्य के लिए पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासकीय भवनों (3042 स्थानों) पर 17 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए ₹40.67 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त में ₹16.268 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय परिसर की द्वितीय यूनिट में परीक्षा हॉल, गेस्ट हाउस के सम्मुख लॉन, आंतरिक सड़क निर्माण एवं फर्नीशिंग आदि कार्यों के लिए आगणित ₹309.77 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹123.908 लाख अवमुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड विण स्थित ग्रामसभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु ₹84.94 लाख तथा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत द्योगली में सीसी मार्ग, खड़ंजा एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹99.69 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.814 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा एक जनपद एक नदी योजना के अंतर्गत जनपद बागेश्वर की गरुड़ गंगा की कार्य योजना ₹1120.16 लाख के सापेक्ष प्रथम चरण में ₹316.58 लाख की धनराशि अवमुक्त करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹42.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड कीर्तिनगर स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹67.87 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में ₹ 40.722 लाख तथा क्षेत्रपाल देवता, धौड़ंगी बडियारगढ़ एवं हिण्डोलाखाल के ढुंगरियाल कांडा स्थित चामुंडा देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹100.67 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में ₹ 80.294 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत हुण्डेश्वर महादेव मंदिर के उत्तर दिशा में हिमालय एवं टिहरी झील के विहंगम दृश्य वाले स्थान पर ध्यान केंद्रों के निर्माण के लिए ₹82.62 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में ₹ 49.572 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत पर्यटक स्थल मणकेश्वर सिद्ध महादेव के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹70 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 42 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्रार्न्तत के 74 छूटे हुए तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु ₹499.68 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹199.872 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *